
बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा की जीत
कानपुर के बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 4210 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 1727 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 58 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी मनाई और समरेंद्र सिंह राणा का स्वागत किया।








