लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

चित्रकूट इंटर कॉलेज में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, मची अफरा-तफरी, बारिश में रिहायशी इलाकों में बढ़ रहे सांप

Last Updated:

चित्रकूट में बीती रात सीआईसी के दूसरे गेट के पास लोगों की नजर अचानक एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, करीब 10 से 15 फीट लंबे अजगर को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए. देखते ही देखते यह खबर पूरे परिसर में फैल गई. इसके बाद अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई,और लोग उसको देखने के साथ साथ वीडियो बनाने लगे.अजगर दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूट: जिले में बीती रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज (सीआईसी) परिसर में अचानक करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. विशालकाय अजगर को देखते ही कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोग अजगर को देखने के साथ ही अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो बनाने लगे. सूचना मिलने पर वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है.

अजगर देखते ही लोगों में मची अफरा-तफरी

जानकारी के लिए बता दे कि बीती रात सीआईसी के दूसरे गेट के पास लोगों की नजर अचानक एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, करीब 10 से 15 फीट लंबे अजगर को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए. देखते ही देखते यह खबर पूरे परिसर में फैल गई. इसके बाद अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई,और लोग उसको देखने के साथ साथ वीडियो बनाने लगे.अजगर दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई. जानकारी मिलते ही विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम के इंचार्ज शेषधर मौके पर पहुंचे. उनके साथ कर्वी रेंजर भी अपनी टीम लेकर कॉलेज परिसर पहुंचे,वनकर्मियों ने सबसे पहले लोगों को अजगर से दूर किया, इसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.और विशालकाय अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.

जंगल में ज्यादा पाए जाते हैं ये अजगर

डीएफओ चित्रकूट प्रत्यूष कुमार कटियार ने लोकल18 को बताया कि सीआईसी के दूसरे गेट के पास अजगर निकलने की सूचना रात करीब 8:30 बजे मिली थी. स्नेक रेस्क्यू टीम के इंचार्ज शेषधर और कर्वी रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे,उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किया गया अजगर लगभग 10 से 15 फीट लंबा था और यह इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का था. यह प्रजाति सामान्य तौर पर जंगली और प्राकृतिक इलाकों में अधिक पाई जाती है.

बारिश और बाढ़ के कारण रिहायशी इलाकों में पहुंचे सांप

डीएफओ ने आगे की जानकारी में बताया कि इस समय बारिश का दौर चल रहा है और जिले में कई जगह बाढ़ के हालात भी बने हैं. ऐसे में जंगल और प्राकृतिक इलाकों में रहने वाले सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं, जिले के कई अन्य स्थानों से भी जंगल में पाए जाने वाले सांपों के दिखाई देने की सूचना सामने आ रही है.ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर वे घास काटने, लकड़ी या अन्य सामान के ढेर के पास काम करने जा रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें,किसी भी स्थान पर हाथ डालने या सामान हटाने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें.

सांप काटने पर घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं

डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने लोगों से यह भी अपील की कि अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घबराने के बजाय उसे स्थिर रखने का प्रयास करें और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं. उन्होंने बताया कि सांप के काटने के बाद शरीर के प्रभावित हिस्से को ज्यादा हिलाने-डुलाने से जहर के फैलने की गति बढ़ सकती है. ऐसे में व्यक्ति को शांत और स्थिर रखते हुए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कानपुर में व्यापारी संगठन के विवाद को लेकर बयान देते BJP विधायक महेश त्रिवेदी

कानपुर में व्यापारी गुटों के विवाद में भड़के BJP विधायक महेश त्रिवेदी, बोले— ‘न्याय दबाने की कोशिश हुई तो ऑपरेशन थिएटर चालू हो जाएगा’

कानपुर में व्यापारी संगठन के दो गुटों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे BJP विधायक महेश त्रिवेदी के तीखे तेवर चर्चा में हैं। उन्होंने कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूर्व पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।

हमीरपुर के मौदहा में कथित अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ SDM की कार्रवाई

आधी रात मौदहा SDM की कार्रवाई से कथित मिट्टी खनन में मचा हड़कंप, JCB समेत चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

हमीरपुर के मौदहा में तिदुही रोड रेलवे अंडरपास के पास कथित अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर SDM करणवीर सिंह ने रात करीब 11 बजे छापेमारी की। कार्रवाई में एक JCB और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त किए जाने तथा छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

इटावा में पिता की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस टीम

इटावा में पिता की हत्या का मामला: पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासे का दावा किया है। मामले में नाबालिग बेटी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने का दावा किए गए हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।